बरुआसागार में टोक्यो ओलम्पिक रिले का हुआ भव्य स्वागत

बरुआसागार में टोक्यो ओलम्पिक रिले का हुआ भव्य स्वागत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने ट्रस्ट को खेल सामग्री देने का दिया आश्वासन

बरुआसागर (झांसी): टोक्यो में आयोजित हो रहे ओलंपिक खेलों में हमारे देश भारत की ओर से प्रतिभाग करने गए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले उत्तर प्रदेश का शुभारंभ बरेली से हुआ जो उत्तर प्रदेश के 51 जिलों से होते हुए 3625 किलोमीटर की दूरी तय करेगी आज दल बरुआसागर पहुचा  जहा फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम  आयोजित किया गया रिले का शुभारंभ बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष हरदेवी कुशवाहा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को नगर के लिए अग्रसर किया।

इसके उपरांत मंडी गेट पर ग्रामीण पत्रकार असोसिएशन ने रिले रेस का स्वागत किया एवम नगर के अनेक स्थानों पर खेल प्रेमियों के द्वारा ओलंपिक रिले का स्वागत किया गया, रिले मातवाना होते हुए सैकड़ो खिलाड़ी कंपनी बाग पहुचे आज खिलाड़ियो का जोश जुनून देखने लायक था आज वास्तविकता में खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजन किया गया जो सफल रहा।

 ओलंपिक रिले के समन्वयक लक्ष्मण अवॉर्डी रविकांत मिश्रा ने फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ट्रस्ट की गतिविधियों की सराहना करते हुए अल्प समय में बरुआसागर को खेल मैदान देने का आश्वासन दिया है, साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा ने ट्रस्ट को अति शीघ्र खेल सामग्री प्रदान करने का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगर पालिका परिषद बरुआसागर की अध्यक्षा श्रीमती हरदेवी ओमी कुशवाहा ने  भी ट्रस्ट को हमेशा सहयोग करने की बात कही है विशिष्ट अतिथि अमर सिंह कुशवाहा ने भी बरुआसागर की ग्रामीण खिलाड़ियो को हर संभव मदद करने का पूर्ण आश्वाशन दिया

ओलंपिक रिले की टीम में रविकांत मिश्रा लक्ष्मण अवॉर्डी एवं सदस्य उ.प्र.श्रम कल्याण परिसद , रतन कुमार गुप्ता,शरद गुप्ता, दीपक गुप्ता,लखन सिंह मौजूद है जो रिले को लेकर लगातार अग्रसर हुए कार्यक्रम में  कार्यक्रम में घुघुआ प्रधान राजू कुशवाहा फुटेरा प्रधान बल्ली कुशवाहा तलरमन्ना प्रधान कमलेश रैकवार तेन्दोल प्रधान मिथुन कबूतरा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे  फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह परिहार ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया ट्रस्ट के सचिव ठाकुर दास कुशवाहा, ट्रेनर भगत सिंह, कमलेश कुशवाहा, सूरज रायकवार आदर्श अभिषेक नरेश सुधीर पुष्पा आयुषी अनन्या एवं पत्रकार नगर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी जी,  डॉ जितेंद्र सिद्धार्थ , विनोद अडजरिया, मनोज राय, राजीव बिरथरे, विनोद साहू, अनूप साहू, आनंद मोदी, नरेंद्र अग्रवाल, प्रथम श्रीवास्तव,  आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: विनोद साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.