दुर्गा उत्सव मंडल की कमेटी बैठक संपन्न

झांसी : आज नव युवक दुर्गा उत्सव मंडल भेल झांसी की कमेटी की बैठक भेल टाउनशिप झांसी में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष  प्रताप सिंह बुंदेला ने की। बैठक में सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष  राज कुलश्रेष्ठ ने, शारदीय नवरात्र में आयोजित कार्यक्रम के आय एवं व्यय का ब्योरा दिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में  प्रताप सिंह बुंदेला ने कहा कि शारदीय नवरात्रि महोत्सव में भेल आवासपुरी के सभी सम्मानित श्रद्धालु जनों का भरपूर सहयोग रहा है, इस लिए कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी के सभी सदस्यों ने मेहनत की थी। इसके लिए सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं।

इस अवसर पर  महेन्द्र गुप्ता, मनोज रायकवार,  महेश अंजाना,  नीलेश लोधी , जीतेन्द्र, आशीष राय, बलवीर सिंह ,  राजू केवट, डा०राम बाबू, भूपेंद्र सिंह (बिल्ले) आदि सदस्य मौजूद थे।


रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.