चैम्पियनशिप-2023 पुरुष वर्ग में पंजाब व महिला वर्ग में दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश ने की जीत दर्ज

झांसी : आज हॉकी इण्डिया प्रथम नार्थ जोन जूनियर पुरुष / महिला हॉकी चैम्पियनशिप-2023 पुरुष वर्ग में पंजाब व महिला वर्ग में दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश ने जीत दर्ज की। हॉकी इण्डिया नई दिल्ली के तत्वावधान में उ0प्र0 हॉकी द्वारा जिला प्रशासन झाँसी के समन्वय से मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर आयोजित हो रही हॉकी इण्डिया प्रथम "नार्थ जोन जूनियर पुरुष / महिला हॉकी चैम्पियनशिप-2023 के आज दिनांक 22 मार्च 2023 को खेले गये मैचों के परिणाम इस प्रकार है- पुरूष वर्ग-

1. हॉकी पंजाब बनाम दिल्ली हॉकी के मध्य खेले गये मैच में हॉकी पंजाब 7-0 से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से सर्वाधिक गोल सुश्री जसपाल सिंह ने 2 गोल एवं 1-1 गोल दिलराज सिंह, उज्जवल सिंह, गोविन्द पटेल, प्रभजोत सिंह व सुखविन्दर सिंह ने किया 'मैन ऑफ दी मैच" कप्तान मनमीत सिंह रहे, जिनको मुख्य अतिथि श्री अशोक ओझा वरिष्ठ खिलाड़ी द्वारा स्मृति चिन्ह भेटकर पुरस्कृत किया। महिला वर्ग- 1. हॉकी चण्डीगढ़ बनाम दिल्ली हॉकी के मध्य खेले गये मैच में दिल्ली हॉकी 5-3 से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से शुभम ने 02 गोल, कोमल कुमकुम, पूजा ने 01-01 गोल किया, जबकि हॉकी चण्डीगढ़ की ओर से तमन्ना, हरविन्दर कौर व अंजली जूनियर ने 1-1 गोल किया। "मैन ऑफ दी मैच शुभम रही, जिनको मुख्य अतिथि डॉ० रोहित पाण्डेय निदेशक माउण्ट लिट्राजी पब्लिक स्कूल झॉसी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर पुरस्कृत
किया।

2. हॉकी हरियाणा बनाम हॉकी पंजाब के मध्य खेले गये मैच में हॉकी हरियाणा 2-1 से विजयी रही। हॉकी हरियाणा की ओर से पूजा व रितिका 1-1 गोल किये, जबकि हॉकी पंजाब की ओर पवनप्रीत कौर ने मात्र गोल किया। 'मैन ऑफ दी मैच" मनदीप कौर रही. जिनको मुख्य अतिथि श्रीमती दीप्ति मुखर्जी वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक स्टेशन रोड झॉसी द्वारा स्मृति चिन्ह भेटकर पुरस्कृत किया। 3. उत्तर प्रदेश हॉकी बनाम हॉकी उत्तराखण्ड के मध्य खेले गये मैच में उत्तर प्रदेश हॉकी 3-0 से विजयी रही।

विजेता टीम की ओर से कप्तान सुनीता कुमारी मनीषा पटेल व पूर्णिमा यादव ने 1-1 गोल किया। मैन ऑफ दी

मैच" उत्तर प्रदेश हाँकी कोमल पाल रही, जिनको मुख्य अतिथि डॉ० अनु निगम द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर पुरस्कृत किया। आज के मैच के मैन ऑफ दी मैच उत्तर प्रदेश हॉकी टीम के सेण्टर फाड खिलाड़ी अजीत यादव रहे। जिनको मुख्य अतिथि श्री रामवतार उप निदेशक मनरेगा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर पुरस्कार करते हुये आगे के मैचों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया।

उक्त अवसर पर  राममिलन क्रीड़ाधिकारी, क्षेत्रीय खेल कार्यालय अलीगढ़, राजेश सोनकर उपक्रीडाधिकारी झॉसी, सुनील कुमार उपक्रीड़ाधिकारी, सुषमा कुमारी हॉकी प्रशिक्षक, ब्रजेन्द्र यादव वरिष्ठ खिलाड़ी, विकास वेदया. गौतमदास, मुकेश भारतीय राजा खान व रामकुमार सक्रिय सहयोग प्रदान किया। अन्त में आभार सुरेश बोनकर क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी झाँसी द्वारा किया गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.