सेवा निवृत्त होने पर गुरुजनों का किया सम्मान

झांसी : गुरसरांय के खेर इन्टर कॉलेज में बालिका विभाग केप्रभारी सुरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं गणित के प्रवक्ता जनक सिंह यादव के सेवा निवृत्त होने पर उनका विदाई समारोह मनाया गया। विद्यालय परिवार द्वारा दोनो गुरुजनो को माल्यार्पण करने के बाद मुख्य अतिथि मेजर अखिलेश पिपरैया ने कहा कि गुरु कभी सेवा से निवित्र नहीं होता उनका मार्गदर्शन सभी के लिए  प्रेरणा देता रहता है, तथा उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर सभी चलने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों गुरुजनों का जीवन शिक्षा देने में समर्पित रहा वह स्वस्थ, निरोगी रहें एवं ईश्वर भक्ति में शेष जीवन लगाएं।संचालन सुनील कुमार व्यास ने किया। अंत मे वरिष्ठ अध्यापक कैलाश प्रकाश गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी, प्रवक्ता बसीर अहमद खान, जयमंगल यादव, कमलापत उपाध्याय, राकेश व्यास, जितेन्द्र पटेल पिपरा, अमित प्रताप सिंह भदौरिया, संजय दौदेरिया, राजबेन्द्र सिंह बुंदेला, मंजू वर्मा, सरजू शरण पाठक, मंजू वर्मा द्वितीय, सुरभि पटेल, देवेन्द्र पटेल,मुन्ना नामदेव, समता पांचाल, रवि सेन आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : आशुतोष गोस्वामी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.