अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, संजीव अग्रवाल लाल बने झांसी महानगर के जिला अध्यक्ष

झांसी। आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का आज विस्तार कर दिया गया। झांसी जिले के प्रभारी तथा चुनाव अधिकारी संतोष गुप्ता व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता ने कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की। इस दौरान संजीव अग्रवाल लाल को दूसरी बार झांसी महानगर का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया, वहीं ग्रामीण जिला अध्यक्ष के पद पर मनीष गुप्ता की तैनाती की गई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नीरज स्वामी के नाम पर सहमति बनी। अन्य पदाधिकारी में महानगर महामंत्री राजू बिसो, कुनाल सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रितेश सोनी, झाँसी विधानसभा प्रभारी धीरज वर्मा, संरक्षक विकास यादव, अखिलेश शर्मा, अनुरूद्र सेठ, झाँसी विधानसभा अध्यक्ष, महामंत्री अनुराग अहिरवार, सोनू नामदेव, दीपक श्रृंगीरिषी को प्रेमनगर (नगरा) मण्डल अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा युवा जिलाध्यक्ष चमन वाल्मिकी, झाँसी विधानसभा सेन्की अग्रवाल, महिला जिलाध्यक्ष कुसुम साहू, जिला महामंत्री प्रतिमा कुलकर्णी, झॉसी विधानसभा में वैष्णवी राजा आदि को पदधिकारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संतोष गुप्ता, सुशील गुप्ता, संजीव सिपोलिया, मनीष गुप्ता मउरानीपुर, अमित काटारे, जीतू अहिरवार, प्रीतम अग्रवाल, सुनील जैन, अल्ताफ, पुष्पेन्द्र कुमार, सिध्दार्थ नगरिया, मनीषा सोनी, अनीता कुशवाहा, कुसुम साहू वैष्णवी सिंह, रागिनी सिंह, रेख परिहार, चमन, मोहित राय, भानु चौधरी, प्रमोद साहू, निक्की साहू, विनीत पचौरी, सुनील विश्वकर्मा, धीरज सोनी, रितेश सोनी, अखिलेश शर्मा, नरेन्द्र साहू चिरगांव, मोहनीश अग्रवाल गुरसंराय आदि उपस्थित रहे। संचालन एवं आभार जिला महामंत्री राजीव अग्रवाल (राजू बिसो) ने किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.