सादगी के साथ मनाया गया पूर्व विधायक सतीश जतारिया का जन्मदिन
झांसी। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सतीश जतारिया का जन्म दिन आज बेहद सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके आवास पर समर्थकों तथा शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। समर्थकों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें हार, फूल, मालाओं से लाद दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच केक काटा गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पूर्व विधायक सतीश जतारिया को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने तथा स्वस्थ रहने की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक सतीश जतारिया ने सभी समर्थकों, शुभचिंतकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब तक के राजनीतिक जीवन में उन्होंने सादगी को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है। यही वजह है कि उन्होंने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपना जन्म दिन बेहद सादगी के साथ मनाया। उन्होंने कहा कि इस जन्म दिवस के अवसर पर हम सभी ने यह संकल्प लिया है कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे और इसके लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

No Previous Comments found.