एस.आई.आर. पर विचार गोष्ठी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का भव्य अभिनंदन
झाँसी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया के संयोजन में एक विचार गोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड के पाठ के साथ हुआ।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पहार पहनाकर एवं नारों के बीच भव्य अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत एस.आई.आर. (SIR) परियोजना को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने एस.आई.आर. परियोजना को झाँसी के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसके लाभों की जानकारी दी तथा कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस विषय में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन कवि संजीव दुबे ने किया। अंत में आयोजक रानू देवलिया ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. चंद्रकांत अवस्थी, रामलखन उपाध्याय, राहुल खाण्डेकर, महेंद्र जोशी, रक्षेंद्र गौतम, अनिल यादव, बृजेंदू तिवारी, प्रताप नारायण दुबे, सीमा शर्मा, रीना अधिकार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा विष्णु राय, रजनी गुप्ता, रोहित गोठनकर, संजय अग्रवाल ‘लाला’ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.