नन्हें बच्चों द्वारा गीता गायन, सनातन जागृति का आगाज: चिन्मय मिशन

झांसी। चिन्मय मिशन झांसी द्वारा चल रही चिन्मय ज्ञान यज्ञ श्रृंखला के अंतर्गत अपरा एकादशी के पावन अवसर पर विष्णु सहस्रनाम पाठ एवं गीता गायन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ।  नन्हें बच्चों द्वारा गीता गायन सनातन जागृति का नया  आगाज है जो चिन्मय मिशन झांसी अनेक वर्षों से प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम में ओरछा धाम के क्षारद्वारी हनुमान जी मंदिर के महंत एवं बुंदेलखंड संत समिति के अध्यक्ष त्रिलोकी जी महाराज, उनके शिष्य महंत  भरतदास जी महाराज, एवं स्वामी सतनाम जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन द्वारा हुआ, जिसमें चंदा अरोड़ा , पं. शरद मकरारिया , सचिव इo मुकेश गुप्ता एवं ब्रह्मचारी राघवेन्द्र चैतन्य उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर हरीश अग्रवाल, आर. पी. गुप्ता, वी. के. सेठ एवं एस एन गुप्ता द्वारा किया गया।
 
इस अवसर पर ब्रह्मचारी राघवेन्द्र चैतन्य जी ने सभी भक्तों को सामूहिक रूप से विष्णु सहस्रनाम पाठ कराया एवं अपरा एकादशी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
 कार्यक्रम में चिन्मय  मिशन के बाल विहार के बच्चों युवराज, भावेश, कला, कान्हा, नितीशा एवं खुशी द्वारा शुद्ध गीता गायन एवं आरती प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
 
अपने उद्बोधन में महंत त्रिलोकीजी महाराज ने कहा कि चिन्मय मिशन द्वारा धर्म वेदांत को मजबूत करने का प्रयास अत्यंत अद्वितीय एवं प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि “धर्म ही सबकी रक्षा करता है, इसलिए धर्म को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है।”
 
इस अवसर पर सचिव इंजी मुकेश गुप्ता ने चिन्मय मिशन के बाल विहार एवं युवा केंद्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को इन कक्षाओं से जोड़ें, जिससे उनमें भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना का विकास हो सके। साथ में मां वैष्णो मंदिर भक्त मंडल एवं सभी साधकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.