डिफेंस कॉरिडोर झांसी नोड में स्थापित होगा विश्व का सबसे बड़ा एक्सप्लोसिव मैनुफैक्वरिंग यूनिट

झांसी: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बुंदेलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण की समीक्षा के बाद जनपद झांसी के गरौठा तहसील स्थित 'जनरल विपिन रावत डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर झांसी नोड' का स्थलीय निरीक्षण किया और परियोजना की प्रगति का जायजा लिया।
इस डिफेंस कॉरिडोर से बुंदेलखंड क्षेत्र में भारी औद्योगिक निवेश, आर्थिक समृद्धि और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
मंत्री नंदी ने परियोजना की जमीनी स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान आंतरिक सड़कों, बिजली, जलनिकासी और बाउंड्रीवाल की व्यवस्था के लिए 360 करोड़ की धनराशि के निर्माण कार्य का जायजा लिया गया।
झांसी नोड में बीडीएल (BDL - भारत डायनेमिक्स लिमिटेड) समेत कई प्रमुख रक्षा इकाइयां स्थापित हो रही हैं, जो एंटी टैंक मिसाइल, कम्पोजिट एक्सप्लोसिव एवं मिसाइल प्रोपल्सन सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण उत्पाद बनाएंगी।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.