औधोगिक विकास मंत्री ने डिफेंस कोरिडोर में निर्माणधीन कार्य का लिया जायजा, तेजी लाने के दिए निर्देश

झाँसी: एरच डिफेंस काँरिडोर में बीडीएल द्वारा चार सौ करोड की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्य का प्रदेश सरकार के औधोगिक विकास निर्यात मंत्री ने अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास उ.प्र. आलोक कुमार के साथ निरीक्षण के दौरान निर्माणधीन कार्यों को देखकर जानकारी लेते हुए कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिये।
केन्द्र एंव प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश मे सबसे बडे डिफेंस काँरिडोर गरोठा तहसील में एरच के निकट निर्माणधीन कार्य का रविवार को प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीएल कम्पनी के डीजीएम अरूण कुमार ने मंत्री को सबसे पहले बीडीएल द्वारा तैयार किए गए डिजीटल मैप के माध्यम से जानकारी से अवगत कराया इसके साथ मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बीडीएल कम्पनी द्वारा निर्माणधीन प्रशासनिक भवन, गेस्ट हाऊस, केंटीन, विद्युत सब स्टेशन, बेंट पेस्ट, प्रेस रूम वुआलर हाऊस, स्टोरेज बिलडिंग, रोलिंग मशीन कक्ष के निर्माण को मौके पर जाकर देखा। उन्होंने बताया कि बीडीएल द्वारा लगभग 450 एंकड में निर्माण कार्य चल रहा है, कुल 28 भवनों का निर्माण किया जा रहा है। सभी कक्षों का अधिकांश कार्य पूरा कराया जा चुका है। बताया कि बीडीएल द्वारा यहां पर मिसाइल के पुर्जो का उत्पादन शुरू कर हैदराबाद भेज कर वहां पर मिशाल तैयार की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री ने कराए जा रहे सभी कार्य में तेजी लाने के निर्देश के साथ ही लगभग माह अगस्त में शुभारम्भ किए जाने का संकेत भी दिए गए है। इसके साथ ही डिफेंस कोरिडोर मे एस के एस कम्पनी द्वारा निर्माणधीन सडक एवं चहार दीवार का भी निरीक्षण किया। 
इस दौरान विधायक जवाहर लाल राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि डिफेंस कारिडोर का जल्द शुभारम्भ होगा और इससे समूचे बुदेलखंड के बेरोजगार युवाओ को रोजगार मिलेगा ।     
इस अवसर पर विधायक जवाहरलाल राजपूत, विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरजंन, उप जिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार, बीडीएल प्रबधक संदीप रेडडी, मुख्य अभियंता विद्युत केपी खान, अधिशाषी अभियंता सुरेश चन्द्रा सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.