पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 4613 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

 झांसी:अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह सहित जनपद में 28 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड द्वारा सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा दिनांक 09 जून 2026 को प्रथम पाली में पूर्वाहन 10 से 12 बजे एवं द्वितीय पाली अपराह्न 03 बजे से 05 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा कि सुचिता को भ्रमण के दौरान किया सुनिश्चित।
परीक्षा के सकुशल निर्विघ्न और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक नगर ने बुंदेलखंड महाविद्यालय, नेशनल हाफिज सिद्दीकी कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का सत्यापन किया और  प्रधानाचार्य कक्ष में बने कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मौके पर कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे से कक्ष में परीक्षा दे रहे छात्र छात्राओं को भी देखा तथा मिनट 2 मिनट रिकॉर्डिंग की जानकारी ली।
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में नकल किसी भी दशा में बर्दास्त नही होगी। परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी किसी भी दशा में शामिल नहीं हो, इसे उन्होंने कक्ष निरीक्षकों से सावधानी पूर्वक जांच करते हुए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एजेंसी को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का गंभीरता से परीक्षंण उपरांत ही कक्ष में प्रवेश कराया जाए।
नगर में उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा दो पालियों में 09 मार्च 2026 को 28 परीक्षा केंद्रों पर संपादित हुई। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानाचार्य अथवा केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर के साथ विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की व्यवस्थाओं को देखा। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, एंड्राइड फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट परीक्षा केंद्र के अंदर पूर्ण प्रतिबंधित रहे। परीक्षा से पूर्व परीक्षा केंद्र को सैनिटाइज़ किए जाने के लिए निर्देश। उन्होंने परीक्षार्थियों की जांच के दौरान ही अलग कक्ष में जमा कराने की व्यवस्था को भी देखा। नकल विहीन और स्वच्छता पूर्ण परीक्षा आयोजित कराने के संबंध में परीक्षार्थियों की तलाशी सावधानीपूर्वक ली गई, विशेष रूप से महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला शिक्षिका द्वारा ही लिए जाने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता, इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण किए ज़ाने के निर्देश दिए। 
परीक्षा नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी परीक्षा भर्ती में प्रत्येक पाली में कुल 11424 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें द्वितीय दिवस की प्रथम पाली में 9092 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 2332 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने द्वितीय दिवस की द्वितीय पाली में 11424 को परीक्षा हेतु पंजीकृत थे परंतु 9143 परीक्षार्थी उपस्थित रहे 2281 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। 
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल,पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहें।
 
रिपोर्ट अंकित साहू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.