मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं नए मतदाता जोड़ने के महाअभियान को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

झांसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय पर आज झांसी जिला प्रभारी श्रीमती रंजना उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष  सुधीर सिंह की अध्यक्षता में मतदाता सूची पुनरीक्षण और आगामी विशेष अभियानों की रूपरेखा तैयार करने हेतु एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का अद्यतन और त्रुटिरहित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जिले के पदाधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ता को पूरी ऊर्जा के साथ इस अभियान में जुटना होगा। विशेष रूप से ऐसे युवाओं—जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं या इसके नजदीक हैं—तथा महिला मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने पर विशेष ध्यान केंद्रित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
आगामी अभियानों की चरणबद्ध कार्ययोजना:
22 से 24 नवंबर: प्रत्येक बूथ पर जाकर मतदाता सूची का सूक्ष्म निरीक्षण एवं संपर्क अभियान।
28 से 30 नवंबर: महिला एवं युवा मतदाता जोड़ो विशेष अभियान।
1 से 3 दिसंबर: नए युवा मतदाताओं को पंजीकृत करने हेतु सघन अभियान।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मठ और समर्पित है। संगठन की शक्ति के बल पर हम सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मतदाता सूची में अधिक से अधिक नए और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य प्राप्त करना है।
मंचासीन अतिथि:
बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, जिला महामंत्री विकास कुशवाहा, अभियान संयोजक एवं जिला महामंत्री अरविंद राजपूत, अभियान सह-संयोजक पलविंदर नंदा तथा रंजीत साहू मंचासीन रहे।
प्रमुख उपस्थिति:
इस अवसर पर अभिषेक जैन (जिला उपाध्यक्ष / मंडल प्रभारी), संजीव अग्रवाल लाल (जिला उपाध्यक्ष), विकास सिंह कुशवाहा (जिला महामंत्री), अंकित राजा यादव (जिला मंत्री), कपिल तिरसौनिया अहिरवार (जिला उपाध्यक्ष), अरविन्द राजपूत (महामंत्री), विनीत खटीक (जिला मंत्री / मंडल प्रभारी), पलविन्दर सिंह (जिला मंत्री), देवेन्द्र राय (जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा), मानवेन्द्र सिंह बुंदेला (जिला महामंत्री, किसान मोर्चा), याग्वेन्द्र शर्मा (जिला महामंत्री, किसान मोर्चा), ऋषभदेव गुर्जर (जिला महामंत्री), कुलदीप सहरिया (जिला महामंत्री, अनुसूचित जनजाति मोर्चा), दिनेश राज सहरिया (जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा), मोहित पोरवाल (सह मीडिया प्रभारी), जितेन्द्र चौरसिया (विस्तारक, झांसी सदर), मंगल श्रीवास्तव (जिला कोषाध्यक्ष), अंकित साहू (जिला सह कोषाध्यक्ष), मनोज श्रीवास्तव (जिला मंत्री), मुकुल द्विवेदी (जिला महामंत्री, युवा मोर्चा), शेख मोहम्मद अनवर, पुरुकेश अमरया (जिला महामंत्री, अनुसूचित मोर्चा), जीतू शिवहरे (जिला महामंत्री), शैलेन्द्र सिंह परमार (सह मीडिया प्रभारी, महानगर), रघु देवलिया (जिला उपाध्यक्ष / मंडल प्रभारी), चेतन ओझा (जिला सोशल मीडिया प्रभारी), अनुराग अहिरवार (जिला महामंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा), कमलेश परिहार (कार्यालय प्रभारी), दुष्यन्त राजपूत (जिला कार्यालय सह प्रभारी), ज्योति परैरिया (जिला महामंत्री, महिला मोर्चा), ममता चौरसिया (जिला महामंत्री, महिला मोर्चा), ममता साहू लश्करी (जिला उपाध्यक्ष), नीरजा गुप्ता (जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा), एवं मीनू राजावत (जिला मंत्री / प्रभारी, महिला मोर्चा) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.