वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान, 110 मामलों से ₹95,000 का जुर्माना वसूल
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में चलाया गया विशेष टिकट चेकिंग अभियान।
रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने, बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने तथा रेलवे राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 18 नवम्बर 2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान DCM पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में मुख्य टिकट निरीक्षक (CTI) मनोहर लाल मीणा, अशोक त्रिपाठी (स्टेशन), के.पी. अर्नो (डिटेल), नवीन व्यास, संजय दीक्षित, मनीष अग्रवाल एवं राजमणि सहित टिकट चेकिंग स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
अभियान के दौरान कुल 110 मामले पकड़े गए तथा उनसे ₹95,000 का जुर्माना वसूल किया गया। इस विशेष अभियान के माध्यम से अनियमित एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे उचित एवं वैध यात्रा टिकट लेकर ही रेल यात्रा करें तथा रेलवे के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और सुगम यात्रा में सहयोग प्रदान करें। इस प्रकार के टिकट चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
No Previous Comments found.