कोरोना मरीज को एंटीबॉडी देने के लिए जनता से अपील

झांसी । भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के द्वारा कोरोना मरीज को एंटीबॉडी देने के लिए जनता से अपील का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सर्वप्रथम संस्था के कोषाध्यक्ष सौरभ जैन सर्वज्ञ ने स्वयं आगे आकर दो यूनिट प्लाज्मा डोनेट किया।
सौरभ स्वयं दो अनजान व्यक्तियों की जिंदगी बचाने के लिए सबसे आगे आए और जो लोग कोरोना की जंग जीत कर ठीक हो गए है वह लोग लोगों की मदद के लिए आगे आएं और किसी की जान बचा सकते है तो प्रयास जरूर करना चाहिए इससे बड़ा कोई पुण्य नही हो सकता।
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के सचिव नीरज सिंह ने फेसबुक पर प्लाज्मा बैंक इन्डिया के नाम से पेज बनाया है और लोगों के बीच शेयर किया गया
जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े और प्लाज्मा देकर लोगों की हेल्प करें।
यह सुविधा पूरे समय बिल्कुल निशुल्क उपलब्ध रहेगी
प्लाज्मा बैंक इन्डिया का पेज https://www.facebook.com/plasmabankindia/                                                                  गूगल फॉर्म https://forms.gle/hHYreGSYhEAJtbR48                                                                                                      एवं QR कोड भी बनाया है जिसको लोग स्कैन करके भी डिटेल्स दे सकते है।
संस्था के अध्यक्ष निशांत शुक्ला जी ने संस्था के सदस्य अतुल अग्रवाल की सराहना की जिन्होंने कोविड होने के बाद से लगातार 5 बार प्लाज्मा डोनेट किया और 5 लोग की जिंदगी मै जान डालने का काम किया है।                                                                         आओ हम सब मिलकर एक #भलाई_की_चेन बनाकर #प्लाज़्मा दान करके लोगों की जिंदगी बचाने में सहयोग करें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.