श्री श्री 1008 पंचमुखी महादेव मंदिर पर मोंटी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर हुआ महा रुद्राभिषेक एवं भंडारा

झांसी। आज श्री श्री 1008 पंचमुखी महादेव मंदिर गुसाई पुरा झांसी के पुजारी मोंटी महाराज के 30 वे जन्म दिवस के अवसर पर महादेव जी का महा रुद्राभिषेक का आयोजन मुख्य पुजारी मनमोहन मिश्रा एवं राजेश दुबे के तत्वधान में महा रुद्राभिषेक किया गया तत्पश्चात समस्त पुरोहितों ने मोंटी महाराज पुजारी की दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।
इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर संस्था से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों के साथ तमाम गणमान्य नागरिक विष्णु साहनी, राजीव सक्सेना, दीपक चौहान, धर्मेंद्र कंचन, प्रभात साहनी, शरद शर्मा विनय दुबे जी  राजेंद्र दुबे मुकेश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.