बुंदेलखंड राज्य 12 मार्च 1948 को बनाया गया

झाँसी। आजादी के बाद 28 राज्य बनाए गए थे। इनमें से एक बुंदेलखंड था। बुंदेलखंड राज्य 12 मार्च 1948 को बनाया गया। श्री कामता प्रसाद सक्सेना इसके प्रथम मुख्यमंत्री बने और नौगांव को राजधानी बनाया गया।
01 नवंबर 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम लागू हुआ और तब 28 राज्यों को समाप्त कर 14 राज्य बनाए गए। 
ये वो दिन था जब बुंदेलखंड राज्य को समाप्त कर आधा उत्तर प्रदेश और आधा मध्य प्रदेश में मिला दिया गया।
सवाल ये पैदा होता है कि जब 01 नवंबर 1956 को 14 राज्य बनाए गए थे तो आज 28 राज्य केसे हो गए । ये राज्य किस विधि से बनाए गए।
 राज्य बनाने का मानक क्या है। 
अगर जनसंख्या मानक है तो 2011 की जनगणना के अनुसार बुंदेलखंड की आबादी 01,83,34,753 है और इसके अनुसार हम देश के उन्नीसवें नंबर के राज्य हैं। जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया के 163 देश बुंदेलखंड से छोटे हैं।
अगर मानक क्षेत्रफल है तो बुंदेलखंड का क्षेत्रफल 70,592 वर्ग किलोमीटर है, इसके अनुसार बुंदेलखंड देश का 18वें नंबर का राज्य होगा। जमीन के लिहाज से दुनिया के 103 देश हमसे छोटे हैं।
बुंदेलखंड के साथ अन्याय किया जा रहा है। बुंदेलखंड से कलेक्ट होने वाला टैक्स बुंदेलखंड में खर्च नहीं हो रहा।
करीब दो तीन अरब  रुपया रोज बुंदेलखंड से टैक्स के रूप में जाता है। 
हमारी सरकार से मांग है कि जल्दी ही बुंदेलखंड राज्य बना दो। हमारी जनता से प्रार्थना है कि बुंदेलखंड राज्य आपके वोट से ही बनेगा ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.