कुशवाहा समाज पूरी ताकत से सपा के साथ- अमित कुशवाहा

झांसी। आज उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी के प्रति आस्था व्यक्त कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट की। 
इस उपलक्ष में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इलाइट चौराहे पर सपा नेता शकील खान के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया। 
सपा नेता शकील खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी सर्वसमाज का सम्मान करती है और इसका उदाहरण हैं कि आज भाजपा, बसपा अन्य दल छोड़कर विधायक, मंत्री सहित सपा मे शामिल हो रहे है।
इस दौरान झांसी विधानसभा से सपा के प्रवल दावेदार अमित कुशवाहा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में समाज को कुशवाहा समाज का मुख्यमंत्री बनाने का आश्वासन भारतीय जनता पार्टी ने दिया था। भाजपा ने कुशवाहा समाज के साथ धोखा किया गया। आज उत्तर प्रदेश में कुशवाहा समाज पूरी ताकत के साथ समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है और अब चुनाव में अखिलेश यादव की सपा सरकार बनाने का कार्य करेगा। 
इस दौरान सपा के जिला सचिव अमित खटीक बंटी, व्यापारी नेता अभिषेक सोनी जैकी पहलवान, युवजन सभा के विधानसभा कोषाध्यक्ष कुनाल अहिरवार मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.