सपाईयो ने कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव का 44वां जन्मदिन मनाया

झांसी । आज  समाजवादी पार्टी प्रधान कार्यालय किसान बाजार मे उत्तर प्रदेश  के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और  कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव का  44वां जन्मदिन था। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी महिला सभा जिलाध्यक्ष शीलू सिहं व सपा के कई कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन संयुक्त रूप से मनाया। इस अवसर पर  सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि  अखिलेश यादव के हर फैसलों में हमेशा उनके साथ खड़ी रहने वाली डिंपल यादव ने समाजवादि पार्टी  को मजबूती देने के लिए काफी काम किया है।  उनके जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काफी सादगी और शालीनता से उनकी मंगल आयु की कामना की। 
 
 इस मौके पर के के सिंह यादव , प्रदीप कुशवाहा, विक्रम सिंह यादव, अखिलेश शिवहरे जी, शैंकी कन्नौजिय, अहिल,  संगम यादव, शीलू सिंह, शुभी राजपूत , राम श्री , उमा, राजकुमारी, राममूर्ति, मुन्नी भास्कर, हाजरा सहित अन्य कई बड़े नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.