गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ों अभियान हुआ शुरु

झांसी : शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस की 74 वीं वर्षगांठ पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य एवं शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के मनाई गई। प्रात: किले के मैदान में शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने ध्वाजारोहण किया।इस क्रम में कांग्रेस कार्यालय पर शहर उपाध्यक्ष शम्भू सेन ने ध्वाजारोहण किया।जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी ने झण्डा फहराया। 
     इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष नरेश चंद बिलहाटिया, इम्तियाज हुसैन, मनीराम कुशवाहा, नीता अग्रवाल, अनिल बट्टा, हबीर्रहमान चंदा भाई, जमुना झां,एच पी पटेल, अरविन्द बबलू, कन्हैया कपूर, शफीक मकरानी, अखलाक मकरानी, भरत राय, अफजाल हुसैन, आशिया सिद्धीकी,अमीर चंद आर्य, विजय नारायण तिवारी,राज कुमार सेन, हरीओम श्रीवास,शाहरुख खान,मनोज तिवारी, कार्तिक पटैरिया, आफताब खान, गौरव कंचन आदि उपस्थित रहें।तदोपरान्त वार्डो में हाथ से हाथ जोड़ों अभियान शुरु हुआ। वार्ड नं. 57 मिशन कम्पाउण्ड में वरिष्ठ कांग्रेस  नेता सुरेन्द सक्सेना ने ध्वजारोहण  किया। इसके शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने  राहुल गांधी  और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संदेश पढ़ा। इस मौके पर सरला भदौरिया, शफीक अहमद मुन्ना, अमीर चंद आर्य, शमशाद बेगम, शहनाज हुसैन, संतोष त्रिवेदी, इमरान खान, जाकिर आदि ने जनसम्पर्क किया। कार्यक्रम का संचालन वार्ड अध्यक्ष विनोद विलियम ने किया और आभार मनोहर लाल गुप्ता ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.