विश्व प्रसिद्ध हो सकता है नवागढ़ का पुरातात्विक वैभव: प्रवीण जैन

झांसी। ललितपुर जनपद के नवागढ़ तीर्थ पर हजारों वर्ष प्राचीन विरासत को सहेजने की दृष्टि से आज उत्तरांचल दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री प्रवीण कुमार जैन ने प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्री प्रदीप कुमार जैन रायपुर,जैन मिलन के अध्यक्ष रविंद्र जैन रेलवे के साथ मंडल आयुक्त झांसी मंडल झांसी डॉआदर्श सिंह से भेंट की।
श्री जैन ने यहां की शैल चित्र, साधु जनों की प्राचीन गुफाएं ,पत्थर के शिलालेख, खंडित मूर्तियां और भगवान अरनाथ का विशाल तीर्थ पर विहंगम प्रकाश डालते हुए तीर्थ पर पधारने के लिए आमंत्रण दिया। 
उन्होंने बताया कि नवागढ़ तीर्थ से लगभग 2 किलोमीटर दूरी पर प्राचीन पत्थरों की गुफाएं भित्तिचित्र  व साधु जनों की तपस्थलीयां ग्राम पंचायत के अधीन है यदि इन्हें पर्यटन विभाग में शामिल कर लिया जाए तो यह नवागढ़ तीर्थ विश्व का एक अनुपम पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। इस संबंध में जिलाधिकारी ललितपुर द्वारा भी संस्तुति कर दी गई है। 
मंडलायुक्त डा.आदर्श सिंह ने इस संबंध में गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए वहां पहुंचने व आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंडलायुक्त को प्रतिनिधिमंडल ने नवागढ़ की विरासत से जुड़ी पुस्तक व आचार्य कुंदकुंद के बारह अनुप्रेक्षा पर गणाचार्य  विराग सागर जी की टीका एवं आचार्य विनम्र सागर जी महाराज द्वारा किए गए अंग्रेजी ट्रांसलेशन संयुक्त ग्रंथ सर्वोदय टीका भेंट किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.