सॉलिड वेस्ट और अरबन मोबिलिटी का संयुक्त प्रोजेक्ट तैयार किये जाने हेतु की बैठक

झांसी। आज झाँसी स्मार्ट सिटी लि0 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी/नगर आयुक्त  पुलकित गर्ग के साथ मयंक, उदित स्मार्ट सिटी मिशन, मिन्स्ट्रिी ऑफ हाउसिंग नई दिल्ली एवं  सुमित सेन, प्रियंका,  जी.आई.एस.ई. हब आई0आई0टी0 मुम्बई द्वारा सॉलिड वेस्ट और अरबन मोबिलिटी का संयुक्त प्रोजेक्ट तैयार किये जाने हेतु बैठक की गई। इस प्रोजेक्ट के अन्तर्गत झाँसी के 60 वार्डों में एकत्रित किये जा रहे डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, शहर में उत्सर्जित होने वाले कचरे की मात्रा, प्राइमरी एवं सेकेण्ड्ररी ट्रांसपोर्टेशन आदि से सम्बन्धित जानकारियांे के लिए मैप वेस्ड डेशबोर्ड तैयार किया जायेगा, जिसमें नगर निगम झाँसी की समस्त कचरा कलैक्शन वाहनों का रूटचार्ट, हाउसहोल्ड की मैपिंग करने के साथ ही कलेक्शन करते समय वाहन के उपयोग से शहरी यातायात में प्रभाव की रिपोर्ट तैयार की जायेगी, जिससे भविष्य में नगर निगम एवं शहरी नागरिकों को कचरा कलैक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन में राहत मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के द्वारा शहरी नागरिकों को स्वंय के गीले कचरे का निस्तारण एवं उपयोग की जानकारी के बारे में भी सुझाव दिया जायेगा, जिससे शहर में उत्सर्जित होने वाले कचरे की मात्रा कम की जा सके। इस प्रोजेक्ट के लागू होने पर एयर क्वालिटी में सुधार, यातायात में सुधार एवं शहर की सुन्दरता में भी बढोत्तरी होगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.