आम आदमी पार्टी पलामू के लोगों ने याद किया शहीद भगत सिंह को।

आम आदमी पार्टी पलामू के लोगों ने याद किया शहीद भगत सिंह को।

आज 23 मार्च को भगत सिंह की याद में आम आदमी पार्टी पलामू के लोगों ने शहीद भगत सिंह चौक मेदिनीनगर स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण  एवं शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

मौके पर उपस्थित जिला संयोजक कौशल किशोर बच्चन ने कहा कि भगत सिंह आज भी हम युवाओं के दिलों में है। शहीद भगत सिंह की शहादत को हम हमेशा याद रखेंगे।  हम सभी साथी मिलकर भगत सिंह के सपनों का भारत का निर्माण करेंगे।

ज्ञात हो कि भारत माँ के वीर सपूत शहीद ए आजम भगत सिंह, राज गुरु एवं सुखदेव ने 23 मार्च 1931 को भारत माँ की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति हंसते हंसते दे दिए थे। इनका त्याग और बलिदान हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।  मौके पर राजबली चौबे, सुधीर कुमार, संजय राम, राहुल कुमार, लव, राजकुमार सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर :   अमित कुमार शर्मा     

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.