शांति पूर्ण मना बकरीद, बीडीओ तथा थाना प्रभारी ने प्रखंड के कई क्षेत्रों में घूमकर विधि व्यवस्था का लिया जायजा

 लावालौंग: प्रखंड में बकरीद का पर्व पुरे हर्षोउल्लास से मनाया गया है। इस दौरान मांधनिया, कोलकाेले, मजदीहा (रिमी पंचायत)   ठाकुर डीह, कोची, तुनगुन, लावालौंग समेत अन्य गांवो में मुस्लिम सामुदाय के लोगो ने सुबह मे नमाज अदा करते हुये सुख शांति की दुआ किया गया तथा एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दिया है।वही बकरीद के मौके पर क्षेंत्र मे शांति बनाये व किसी प्रकार के अप्रिय घटना न हो जाए इसके लिए लावालौंग थाना प्रभारी विवेक कुमार तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार  ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण कर लोगों की शुभकामनाएं दी।

इस पर्व पर दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि पुरे क्षेत्र मे शांति पूर्ण तरीके से बकरीद का पर्व मनाया गया है ।थाना प्रभारी ने बताया कि पुरे थाना क्षेत्र में बकरीद का पर्व पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है।कहीं से कोई अप्रतिय की घटना का समाचार नहीं है।मौके पर थाना के एसआई नंदन कुमार सिंह, अनिरुद्ध सिंह, एएसआई बि० के० तिवारी  एएसआई बिरेंद्र तिवारी साथ ही साथ कई जवानों  अपनी उपस्थिति दर्ज कर अहम भूमिका निभाई  थे।

रिपोर्टर : मो० साजिद

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.