गांव की सरकार में किसके सरताज रहेगा इसका फैसला आज

पाटन : पाटन प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत दूसरे चरण में हुई वोटिंग की मतगणना 22 मई दिन रविवार को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश में सुबह 8:00 बजे से मतों की गणना शुरू हुई जो कि 23 मई दिन मंगलवार की देर रात तक बाजार समिति डालटेनगंज ने चली।

मतगणा अपडेट(मुखिया)

पचकेड़िया पंचायत से मुखिया बनी बसंती देवी। इन्हें 1639 मत प्राप्त हुए। वहीं मीना देवी दूसरे स्थान पर रही, जिन्हें 1249 मत प्राप्त हुए। 

रूदीडीह पंचायत से मधुबाला देवी मुखिया पद के लिए निर्वाचित हुई। इन्हें 1209 मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे स्थान पर रही प्रतिमा देवी को 773 मत मिले।

कसवा खांड़ पंचायत से मुखिया बनी जसोदा कुमारी। इन्हें 796 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रुकमणी देवी रही, जिन्हें 666 मत प्राप्त हुए।

महुलिया पंचायत से अनुराधा देवी बनी मुखिया। इन्हें 411 मत प्राप्त हुए। वहीं दूसरे स्थान पर रही सोनी कुमारी को 388 मत प्राप्त हुए।

नावा खास से मनोज कुमार मुखिया पद के लिए निर्वाचित। इन्हें 1767 मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे स्थान पर रहे चंद्रदेव सिंह को 968 वोट मिले।

सुठा से रबीन बीबी 500 मत प्राप्त कर मुखिया पद के लिए निर्वाचित हुई। जबकि सुषमा देवी 493 मत लाकर दूसरे स्थान पर रही।

लोईंगा पंचायत से रंजीत कुमार मुखिया पद के लिए हुए निर्वाचित इन्हें 866 मात्र प्राप्त हुए। वहीं दूसरे स्थान पर रहे ज्योति रंजन दुबे को 522 मत प्राप्त हुए।

उक्त नव निर्वाचित मुखिया को निर्वाची पदाधिकारी-सह- पाटन के अंचल अधिकारी लाल बाबू ने प्रमाण पत्र दिया। मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर : पंकज शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.