बोदा मुहर्रम कमिटि के आयोजित प्रतियोगिता में हुआ हैरत अंगेज खेल करतब का प्रदर्शन

लातेहार :  बोदा मुहर्रम कमिटि के आयोजित प्रतियोगिता में हुआ हैरत अंगेज खेल करतब का प्रदर्शन।करतब खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार से नवाजा गया। चंदवा (लातेहार) बोदा मुहर्रम कमिटि के तत्वावधान में पर्व के दुसरे दिन बुधवार को मैदान में खेल करतब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक लाठी तलवार के हैरत अंगेज खेल करतब कारनामे का प्रदर्शन किया।

लाठी तलवार समेत कई हैरत अंगेज करतब कारनामे खेल दिखाने के लिए कई टीम शामिल हुए इसमें चार खिलाड़ी टीमों को पुरस्कार से नवाजा गया।मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता सह झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, सामाजिक कार्यकर्ता सह कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, झामुमो के बबलु राही रहे शामिल।

इस अवसर पर दीपू कुमार सिन्हा ने कहा कि अच्छाई ,सच्चाई, इंसानियत के लिए शहिद हुए हजरत इमाम हसन हुसैन की याद में मुहर्रम मनाया जाता है, इसी के तहत आज यहां खेल करतब का आयोजन किया गया है, हसन हुसैन की शहादत हमें अच्छाई और सच्चाई की रास्ते पर चलने और बुराई झुठ के खिलाफ लड़ने की सीख देती है।

 असगर खान ने कहा कि हसन हुसैन ने अपनी जान कुर्बान कर नेक राह पर चलने की प्रेरणा दी है। अयुब खान ने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हसन हुसैन ने जालिम यजीद के खिलाफ जंग लड़कर बुराई को पराजित किया, इंसानियत और सच्चाई की मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

उन्होंने खेल के आयोजकों, खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी,अच्छा और हैरत अंगेज खेल करतब दिखाने के लिए तिगरा के खिलाड़ीयों को प्रथम पुरस्कार,  कुरयाम खुर्द को दुतिय पुरस्कार, इस्लामियां मुहर्रम अखाड़ा शुक्रबजार को तितिय पुरस्कार, बोदा को चतुर्थ पुरस्कार के रूप में डेग तलवार से नवाजा गया साथ ही शुक्रबजार के सैफ रजा को हैरत अंगेज तथा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तलवार से पुरस्कृत किया गया,  अतिथियों को तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया है।

खेल को सफल बनाने में मुस्लिम अंसारी, महबूब अंसारी, सेराज अंसारी, अख्तर अंसारी, जसीम अंसारी, सजाद अंसारी, शाहिद अंसारी, गुलाब रब्बानी,  तनवीर अंसारी, गुफरान अंसारी, मो0 सनाउल्लाह, मो0 इम्तियाज, शाहिद राईन, मोहसिन अंसारी, इरशाद अंसारी, नौसाद अंसारी, हसनेन अंसारी, अबुल अंसारी, महफूज़ अंसारी, जसीम अंसारी, कलीम अंसारी, सोनू अंसारी, शाहिद अंसारी, सज्जाद अंसारी, तसलीम अंसारी, फैजान अंसारी, इमरान अंसारी,  महमुद अंसारी, रेयाज अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, इस्लाम अंसारी, अमीन अंसारी, अरमान अंसारी, अफरोज अंसारी ने मुख्य भूमिका निभाई।

रिपोर्टर : मो० शाहिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.