साप्ताहिक जनता दरबार का किया गया आयोजन

लातेहार :  दिनांक 09.09.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री भोर सिंह यादव के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता श्री आलोक शिकारी कच्छप की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया।  फरियादियों की समस्याओं को लिखित आवेदन के माध्यम से प्राप्त कर उन्हें संबंधित पदाधिकारियों को निवारण को लेकर अग्रसारित किया गया।

 उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु  जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी  पदाधिकारियों के कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। 

रिपोर्टर :  मोहम्मद शाहिद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.