खूंटी सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने शनिवार को तमाड़ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया

 रांची /झारखंड: खूंटी सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने शनिवार को तमाड़ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया. बैठक प्रभानगर स्थित अनुप साहु सांसद प्रतिनिधि अंड़की के आवास में बैठक किया गया. बैठक में संगठनात्मक मजबुती के साथ ही कार्यकर्ताओं से स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली एवं ओन द स्पोट पदाधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान किए.

 कार्यकर्ताओं ने कहा कि एन.एच. आई. व भू-अर्जन पदाधिकारियों द्वारा रैयतो को अभी तक मुवावजा की राशि नहीं मिली है, साथ ही कहा की पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिए बिना एन. एच. आई द्वारा काम किया जा रहा है,जिससे ग्रामीण नाराज है , मंत्री ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त रांची तथा भू-अर्जन पदाधिकारी से बात कर तुरंत भुगतान कराने की बात कही.

वहीं सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह मुण्डा व कार्यकर्ताओं ने दिउडी़ मंदिर और पतड़ा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही, व  साथ ही बुण्डू टोल में बीस किलोमीटर के दायरे में स्थानीय लोगो का टोल टैक्स माफ़ करने की मांग भी मंत्री के सामने रखा गया।

कार्यक्रम के बैठक के साथ मंत्री अर्जुन मुण्डा, रांची जिला भाजपा प्रभारी विनोद सिंह, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह मुण्डा, सांसद प्रतिनिधि अनुप साहु, भाजयुमो रांची जिला अध्यक्ष विवेक आनंद जायसवाल, बुण्डू नगर मंडल अध्यक्ष आलोक दास, आजसु के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश गुप्ता, मानकी विजय सिंह मुण्डा, राजकुमार गुप्ता, आन्दु कोईरी, के साथ ही भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी, महामंत्री विवेक गुप्ता, दिनेश साहु, भाजपा महामंत्री बुण्डू  सुबोध मुखर्जी, अरूण पाल, गणेश कुम्हार, चैतन पुरान, शिशुपाल पातर, हरि सिंह मुण्डा, मदनी सिंह मुण्डा, गोविन्द सिंह मुण्डा, विक्की सिंह अरविंद स्वांसी, शुभम सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

रिपोर्ट : चंदन कुमार गुप्ता

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.