"जनजातीय गौरव दिवस" के कार्यक्रम के निमित आवश्यक बैठक आयोजित

खूंटी : भाजपा जिला कार्यालय खूँटी में भाजपा जिला एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय मुंडा के अध्यक्षता में आगामी "जनजातीय गौरव दिवस" के कार्यक्रम के निमित आवश्यक बैठक आयोजित किया गया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा "धरती आबा"भगवान बिरसा मुंडा जी के जयंती पर  पिछले साल इस दिवस को "जनजातीय गौरव दिवस"के रूप में मनाने की घोषणा जनजातीय समुदाय का मान बढ़ाया है।

जन्मस्थली उलिहातू (खूंटी) में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी के प्रयास पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का आगमन सुनिश्चित है, देश की प्रथम जनजातीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का उलिहातू और खूंटी आना खूंटीवासियों के लिए गौरव की बात होगी।राष्ट्रपति जी उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद खूंटी में महिला सम्मेलन सह जनजातीय महिला स्वयं सहायता समूहों को संबोधित करेंगी।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.