हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का जनाक्रोश प्रदर्शन

रांची : तमाड़  प्रखण्ड भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखण्ड परिसर में हेमंत सरकार के खिलाफ जनाक्रोश प्रदर्शन किया गया ।जनाक्रोश प्रदर्शन रायडीह चौक से निकल कर प्रखण्ड परिसर  तक पहूँचा।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रास्ते में हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार नारा लगा रहे थे।हेमंत सरकार मुर्दाबाद, हेमंत सरकार होश में आओ, राज्य की जनता को बेवकूफ बनाना बंद करो, अवैध बालु और खनिज संपदा का उत्खनन बंद करो, प्रखण्ड में लुट खसोट बंद करो, आदिवासी और मुलवासी के ऊपर जुल्म करना बंद करो, महिलाओं पर बलात्कार और जुल्म करना बंद करो आदि नारा लगाते हुए जा रहे थे।

जनाक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार जी झुठ और फरेब की राजनीति न करें, लोगों को ठगने, बरगलाने और भटकाने की राजनीति न करें। कई घोषणाएं हेमंत सरकार द्वारा की जा चुकी है परन्तु अब तक एक भी योजना राज्य के युवा, महिला, किसान और गरीब मजदूर हित में नहीं किया गया है इसलिए एक मिनट भी आपको राज्य में बने रहने का अधिकार नहीं है. प्रदर्शन रैली को कुमार महेंद्र नाथ शाहदेव ने भी संबोधित किया वहीं कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुण्डा के द्वारा किया गय। मौके पर जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा ने संबोधन में कहा कि राज्य में जब से गठबंधन की सरकार बनी है, महिलाओं और गरीबों पर अत्याचार बढ़ा है।

आज जनाक्रोश प्रदर्शन रैली में तमाड़ मंडल व रड़गांव मंडल अध्यक्ष विष्णु पद महतो  व अजित महतो, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोलक दास अधिकारी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी ,विवेक गुप्ता, दिनेश साहु, सत्यनारायण महतो, राजकिशोर महतो, शशि कुमार महतो, शशि कुमार महतो 2 , मदन सिंह मुण्डा, राकेश महतो, शशधर महतो, भगीरथ महतो,शंकर सोनार, कुश कुमार, सुखलाल महतो, गोपाल कुम्हार, बादाम कुम्हार, रामा महतो, जय सिंह मुण्डा, बुधनलाल स्वांसी, विरेंद्र मुण्डा, विरेंद्र प्रमाणिक, विजय कुमार, वीर महतो, त्रिवेणी कुम्हार, शरद चंद्र गोंझू सहित दर्जनों महिला पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे।

रिपोर्टर : चंदन कुमार गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.