तमाड़ में मनाई गई झारखंड राज्य स्थापना दिवस व बिरसा मुण्डा की जयंती

रांची :    15 नवंबर भगवान बिरसा मुण्डा जयंती व झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर तमाड़ प्रखण्ड के सलगाडीह बाजार टांड़ में बिरसा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुण्डा के चित्र के समक्ष उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पार्चन, माल्यार्पण एवं अगरबत्ती जलाकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता पूर्णचंद्र मुण्डा ने जबकि संचालन सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह मुण्डा ने किया। 1875 ई. में जन्मे भगवान बिरसा मुण्डा अंग्रेजी हुकूमत एवं सामंती व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी और आदिवासियों के लिए जल जंगल और जमीन को बचाने के लिए छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम लागु कराने में अहम भूमिका निभाई। उपरोक्त बांते पंचायत की मुखिया अनिता देवी के द्वारा कहा गया वहीं कार्यक्रम में विष्णु देव महतो, सुखलाल सिंह मुण्डा, लक्ष्मण मुण्डा ने भी अपनी बातों को रखते हुए कहा कि धर्म संस्कृति और परंपरा, सामाजिक एकता और समरसता के लिए भी भगवान बिरसा मुण्डा हमेशा याद किए जाएंगे। महज 25 वर्ष की उम्र में ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लोगों को एकजुट किया और अपने धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए विदेशी धर्म को भी ठुकरा दिया। अपने संचालन के क्रम में लक्ष्मण सिंह मुण्डा ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा ने समाज के विकास के लिए शिक्षित बनो  और संगठित रहो के नारा को बुलंद किया इससे हम सबों को प्रेरणा लेनी चाहिए। अपने अध्यक्षीय भाषण में पूर्णचंद्र मुण्डा ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा के द्वारा बताए रास्ते पर हमें चलना चाहिए ताकि आने वाले पीढ़ी भी बिरसा मुण्डा के सामाजिक सरोकार और देश प्रेम की भावना को जान सके। आज कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह मुण्डा, सामाजिक कार्यकर्ता पूर्णचंद्र मुण्डा, मुखिया अनिता देवी, पंचायत समिति सदस्य कृष्ण सिंह मुण्डा, सुखलाल सिंह मुण्डा, शिशुपाल पातर, कन्हाई पातर, हरि सिंह मुण्डा, रामधन मुण्डा, विष्णु देव महतो, महावीर सोनी विवेक गुप्ता, परमेश्वर महतो, भूवनेश्वर अहिर, हरि पद स्वांसी, नरेंद्र मुण्डा, मदन सिंह मुण्डा, ललिन मुण्डा , बुधनलाल मानकी सुनिल मुण्डा, राजु मुण्डा, रामेश्वर मुण्डा, योगेश्वर मानकी, हेमकांत मुण्डा, सहित कई लोग शामिल थे।

रिपोर्टर : चंदन कुमार गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.