जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता जी के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया

 

झारखण्ड : आज दिनांक 18 नवम्बर को भारतीय जनता पार्टी के खूंटी  जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता जी के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक  किया गया। यह बैठक आगामी 22 नवम्बर को होने वाले जिला स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन के निमित्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तोरपा विधायक  कोचे मुण्डा जी ने कहा कि पिछली बार हमने झारखण्ड सरकार के कार्यप्रणाली के विरोध में  प्रखण्ड वार आक्रोश प्रदर्शन किया था। आने वाले 22 नवम्बर को हमें जिला स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन करना है। सभी कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए इसे कैसे सफल बनाएँ इस विषय पर मन लगाकर कार्य करें। 

जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह जी ने मण्डल अध्यक्षों से कार्यवृत लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही कहा कि आम जनता की आवाज़ बन कर भाजपा को इस भ्रष्टाचारी झारखण्ड सरकार के विरोध में  आक्रोश प्रदर्शन करना है। यह आक्रोश प्रदर्शन जनता के हित में किया जा रहा है। 
जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता ने बैठक में स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश कराया साथ ही 
 22 नवम्बर को होने वाले आक्रोश प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों के बीच  जिम्मेदारीयों का बंटवारा किया । मंच संचालन जिला महामंत्री बिनोद नाग एवं धन्यवाद ज्ञापन  शशांक शेखर राय ने किया। बैठक से पूर्व संगठन के पथ प्रदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पं दिन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात सामुहिक रूप से राष्ट्र गीत बन्दे मातरम् का  गायन किया गया।  यह बैठक जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्षों  के संग किया गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कांशी नाथ महतो, उपाध्यक्ष संजय साहू , कैलाश राम, महामंत्री शशांक शेखर राय, बिनोद नाग, मंत्री गोपाल स्वर्णकार,लक्ष्मी देवी, राम लखन सिंह, सोशल मीडिया सह प्रभारी महावीर राम, जिला मोर्चा अध्यक्ष रामानंद साहू, राजीव कुमार महतो,  मण्डल अध्यक्ष  क्रमशः सुरेश जयसवाल, निखिल कन्डूलना, रामध्यान सिंह, मोती पातर, बालकिशुन महतो, मदनमोहन गोप, पुरेनद्र मांझी,  राम बिहारी साहू, उपस्थित थे।
 

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.