प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में प्रखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला: बिजय राम

पलामू : नीलांबर पितांबर पुर प्रखंड के पूर्वी जिला परिषद सदस्य बिजय राम ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में प्रखंड के लिए आवंटित खाद्य सामग्रियों के वितरण में व्यापक पैमाने पर  भ्रष्टाचार  हो रहा है 
इस प्रखंड का कोई  भी डीलर 5किलो पर यूनिट राशन नहीं  देता है  हद तो तब हो गई की  नीलांबर पितांबर पुर में कुल 16पंचायत है जिसमे 3पंचायत को सितंबर महीना का फ्री वाला राशन दिया गया है बाकी 13पंचायत के  नही दिया गया है जिला परिषद सदस्य बिजय राम ने  प्रखंड खाद आपूर्ति गोदाम जांच किया  विजय राम ने कहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में प्रखंड में महालूट मची है।

ऐसा नहीं है कि उपरोक्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं से राज्य के मुख्यमंत्री सहित संबंधित विभाग के मंत्री अनजान हैं। उन्हें सारी अनियमितताओं की पूर्ण जानकारी है। परन्तु इस दिशा में आजतक किसी प्रकार की कोई कारगर कारर्वाई नहीं की गई है, न ही की जा रही है और ना ही सरकार की ऐसी कोई मंशा दिख रही है।

रिपोर्टर : अवध किशोर राय

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.