जानलेवा साबित हो सकती है ट्रांसफार्मर के पास उगी झाड़ियां

गिरिडीह : गांडेय प्रखंड के मुख्य बाजार में एक बार फिर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। समय रहते विभाग सचेत नहीं हुआ तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गांडेय प्रखंड मुख्यालय में मध्य विद्यालय से कुछ ही दूरी पर लगे ट्रांसफार्मर के आसपास ऊगी झाड़ियों ने ट्रांसफार्मर को पूरी तरह से ढ़क दिया है।

यह ट्रांसफार्मर गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग के पास ही स्थित है। इसी सड़क से कई अधिकारियों का हमेशा आनाजाना लगा रहता है। इसके बाद भी किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी है। इस संबंध में गांडेय के प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक ने भी बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराज़गी ज़ाहिर की है। कहा कि पेड़-पौधे में करंट प्रवाहित होता है। यहां पर पूरी झाड़ी करंट से प्रवाहित तार को छू रही है। लिहाज़ा कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना है।

इधर बिजली विभाग के सहायक अभियंता देशराज ने कहा कि शुभम संदेश के माध्यम से जानकारी मिली है कि गांडेय में लगा ट्रांसफार्मर झाड़ी से घिरा हुआ है। आज ही स्थानीय कनीय अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जायेगा।

रिपोर्टर : संजीत सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.