भाजपा नेताओं ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण

रांची :    सोमवार को गरीब और असहाय रिक्शा चालकों के बीच भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोलक दास के द्वारा बढ़ते ठंड को देखते हुए कंबल  वितरण किया गया। रिक्शा चालकों द्वारा हमेशा शिकायत रहता था कि उन्हें किसी के द्वारा कोई सहायता नहीं दिया जाता है। इसी निमित्त सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह मुण्डा एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोलक दास अधिकारी के संयुक्त प्रयास से रिक्शा चालकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाने वालों में मुख्य रूप से रिक्शा चालक आकाश मिर्धा, दिनेश मिर्धा, अभिमन्यु पातर, बलराम मिर्धा, इन्दर मिर्धा, कन्हाई मिर्धा, जंगल मिर्धा, जठु मिर्धा, मनोहर मिर्धा, मंगल मिर्धा, दुर्गाचरण मिर्धा, गुरुवा मिर्धा, शाम चांद मिर्धा, बुधराम मिर्धा, रोहित मिर्धा, विभिषण मिर्धा, दिनो मिर्धा, बिलाती मिर्धा रिसना मिर्धा, अशोक मिर्धा आदि शामिल हैं।

रिपोर्टर : चंदन कुमार गुप्ता
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.