शहादत दिवस पर याद किए गए पद्मकीश्वर महतो

रांची : आजसू पार्टी पद्मकीश्वर महतो  की 20वा  शहादत दिवस दुवारसिनी चौक(गांगो) स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन धारण कर मनाया गया। पार्टी के तमाड़ पश्चिमी जिला परिषद सदस्य विजय सिंह मानकी ने कहा कि पार्टी के प्रति पद्मकीश्वर बाबू कि जो कार्यकुशलता थी उसको भुलाया नहीं जा सकता है।

बुंडू जिला परिषद सदस्य सह आजसू पार्टी महिला इकाई के जिला प्रधान सचिव परमेश्वरी शांडिल, रांची जिला के वरीय उपाध्यक्ष सह तमाड़ प्रखंड प्रभारी श्याम कुमार महतो ने कहा कि आजसू पार्टी सिल्ली विधानसभा के तर्ज पर तमाड़ विधानसभा में भी योजनाओं को धरातल में उतारने की काम करेगी, जिला सचिव रमेश कुमार मुंडा ने कहा कि पार्टी को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए संगठित होकर जनहित में सभी कार्यकर्ताओं को एकत्रित होकर काम करने की जरूरत है, इसके अलावे रांची जिला सचिव ताराचंद सिंह मुंडा, महिला इकाई के जिला उपाध्यक्ष रिंकी गुप्ता,पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष हरिहर महतो ,महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सुनीता देवी, हाड़ामलोहर पंचायत के उप मुखिया सपना देवी, जरगो पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रकाश सिंह मुंडा , जरगो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि पातर के अलावे हरदेव महतो ,प्रेम कुमार गुप्ता , धनसिंह लोहरा, मनोज कुमार महतो ,दिनेश प्रमाणिक, कृष्णा महतो ,अर्जुन सिंह मुंडा, सिमल्या देवी, कल्पना देवी, चंदना देवी ,काजल देवी, खेमनी देवी ,ईश्वर महतो ,नारायण महतो ,फागूराम महतो आदि मौजूद थे।

रिपोर्टर : चंदन कुमार गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.