पंचायतों में किया जा रहा कंबल वितरण

गिरीडीह : तिसरी प्रखंड के खिजुरी, बेलवाना और सिरसिया  गांव में गुरूवार को शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी व झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह धनवार विधानसभा के विधायक बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं एवं बेलवाना समाजसेवी सुनिल साव, किसान मोर्चा अध्यक्ष कपिल यादव ने  सैकड़ों गरीब व असहाय लोगांे के बीच कंबल का वितरण किया गया।

मौके पर भाजपा के किसान मोर्चा अध्यक्ष कपिल यादव ने कहा 8 दिसंबर से लगातार गांव-गांव में कंबल वितरण किया जा रहा है। कहा कि आज लगभग गरीब लोगों के बीच सैकड़ों कंबल का वितरण किया गया है। भाजपा नेता राजू यादव एंव कुणाल सिंह ने कहा कि वर्तमान सांसद अन्नपूर्णा देवी और विधायक बाबूलाल मरांडी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने गरीब व पिछड़े क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड में असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण करा रहे है। जिसमें गरीब असहाय लोगों में खुशियां जताया जा रहा है। 

मौके पर भाजपा के नेता , रामचंद्र ठाकुर थाना सांसद प्रतिनिधि सुनील साव, चंदौरी मंडल अध्यक्ष  रवींद्र पंडित, , सुनील साह, रामचंद्र ठाकुर, लक्ष्मण मोदी, सुनील शर्मा , आदि कार्यकर्ताओं मौजूद थे।

रिपोर्ट : आनन्द बरनवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.