तमाड में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण केन्द्र की बैठक

रांची :     मंगलवार को वाटर वेज शिव मंदिर परिसर में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण केन्द्र की बैठक जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुण्डा की अध्यक्षता में किया गया।  बैठक में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण केन्द्र के राष्ट्रीय महामंत्री रमेश बाबु के साथ ही प्रांतीय सह संगठन मंत्री सुशील मरांडी, प्रांतीय जनजातीय संपर्क प्रमुख तुलसी महतो, श्रद्धा जागरण प्रमुख मुसाफिर विश्वकर्मा, जिला महामंत्री योगेश मिश्र, जिला संगठन सचिव साधो मुण्डा आदि उपस्थित थे।  बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए रमेश बाबु ने कहा कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण केन्द्र का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में कार्य कर उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है, चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो, स्वस्थ का हो, रोजगार का हो, कृषि के क्षेत्र का हो, धर्म संस्कृति की रक्षा करने की बात हो. लगातार और निरंतर कल्याण केन्द्र जनजातीय लोगों की विकास के लिए कार्य कर रहा है।  ईसाई और मुस्लिम का नाम न लेते हुए उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय को भटकाकर कई समुदाय सरना सनातन और हिन्दू को लड़वा कर उसको कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।  देश को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।  इससे हमें समझना चाहिए।  धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के सपनों को जो ऊन्होने देश और धर्म संस्कृति के लिए अपने को न्योछावर कर दिए।  हमें भी देश के लिए तन मन और धन देकर देश के लिए काम करना होगा. देश सेवा में लगे पुर्ण कालिक सेवा वर्ती कार्यकर्ताओं के लिए धन संग्रह कर उन्हें मदद करनी होगी। 

आज कार्यक्रम में जय सिंह मुण्डा, डोमन सिंह मुण्डा, प्रकाश सिंह मुण्डा, लक्ष्मण सिंह मुण्डा, मदन सिंह मुण्डा, राधा गोविन्द सिंह मुण्डा,  हरि सिंह मुण्डा,गोविन्द मुण्डा, दिनेश साहु, महावीर सोनी, समरेन्द्र मुखर्जी, रामकृष्ण सिंह, हरेन्द्र लाल महतो सहित कई लोग शामिल थे । 

रिपोर्टर : चंदन कुमार गुप्ता
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.