भव्य व आकर्षक है झापा का शिव मंदिर, क्षेत्र वासियो का होगा कल्याण : मनोज यादव

चौपारण : झापा में नव निर्मित शिव मंदिर का आगामी 6 फरवरी को श्री श्री 108 श्री रुद्रमहायज्ञ सह शिव प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के आमंत्रण पर तैयारियो का जायजा लेने झापा पहुँचे बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द साव, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव सहित अन्य।  पूर्व विधायक ने कहा कि झापा में निर्मित शिव मंदिर की भव्यता व आकर्षकता देखने लायक गया। कहा महायज्ञ से क्षेत्र वासियो का होगा कल्याण। पूर्व विधायक ने यज्ञ सफल होने की कामना करते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा समस्त झापा वासियो पर बना रहे। आयोजन समिति ने पूर्व विधायक को आमंत्रण पत्र सौप कर कलश यात्रा में सम्मिलित होने का न्योता दिया।

समिति ने बताया कि 9 दिवसीय महायज्ञ के यज्ञाचार्य के रूप में पूज्य डॉ केशवानंद दास, सह यज्ञाचार्य पंडित श्री दिवाकर पांडेय व झाँसी कि प्रसिद्ध कथावाचक श्रीमती राधा भक्ति भारती अपनी मधुर वाणी से कथा सुनाएंगी। मौके पर अध्यक्ष रामजीवन साव, सचिव हरिहार साव, कोषाध्यक्ष महेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष होरिल साव, उपकोषाध्यक्ष बिंदेश्वर नायक, सदस्य महेंद्र सोनी, जागेश्वर यादव, युवा अध्यक्ष मुनेश्वर नायक, युवा सचिव मुकेश नायक, सदस्य सुजीत कुमार, विजय गुप्ता, गणेश कुमार। भाजपा नेता जन्मजेय सिंह, मंतोष सिंह, राहुल गुप्ता, मुरली साव, इंद्रदेव साव सहित अन्य।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.