मद्यगोपाली में पांच दिवसीय तृतीय वार्षिक रूद्र चंडी महायज्ञ की सफलता के लिए महिलाएं आई आगे

 हजारीबाग :     चौपारण थाना कहा गया है कि* नारी के सहयोग बिना हर बदलाव अधूरा है यह चरितार्थ कर दिखाया चौपारण प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत यवनपुर के ग्राम मद्यगोपाली की दुर्गा स्वरूपा माताओं बहनों ने,जब मद्यगोपली में 26 मार्च से हो रहे पांच दिवसीय तृतीय वार्षिक रूद्र चंडी महायज्ञ की सफलता के लिए कमर कस ली,और महायज्ञ की सफलता के लिए आगे आई,,उक्त बाते आज महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सियाराम कुमार भारती एवम महिला समिति के अध्यक्ष रीना देवी के हवाले से सामाजिक कार्यकर्ता मुकुंद साव ने बताया, उन्होंने बताया कि कोरोना काल 2021 को पहला भव्य महायज्ञ कर तमाम मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा किया गया था,2022 में द्विवार्षिक महायज्ञ हुआ,और 2023 में त्रिवार्षिक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है,ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से मंदिर परिसर में न सिर्फ भव्य मंदिर निर्माण किया है बल्कि सुंदर और भव्य परिसर का भी निर्माण हुआ है, कई मंदिरों का निर्माण जारी है,मानो कि लगता है कि एक तीर्थ स्थान का निर्माण मद्यगोपाली के ग्रामीणों ने किया है जो काफी सराहनीय है,एक रमणीक एवम पर्यटन स्थल हो गया है मद्यगोपाली का मंदिर परिसर,! महायज्ञ की सफलता के लिए पुरुषो के साथ साथ महिलाओं ने भी सहयोग के लिए कदम बढ़ाया है जिसके लिए महिलाओं की एक समिति भी बनी है जिसमे रीना देवी को अध्यक्ष,पुष्पा सिंह,कुंती देवी को उपाध्यक्ष, रूपा देवी को सचिव,जितनी देवी और पार्वती देवी को उपसचिव,आशा सिंह को कोषाध्यक्ष,कौशल्या देवी और गीता देवी को उप कोषाध्यक्ष  बनाया गया है तथा चिंता देवी, आरती देवी,सीमा देवी, मंजू देवी,सावित्री देवी मीरा गुप्ता,मुनेश्वरी देवी, मुनवा देवी,मुन्ना देवी,आशा देवी,रूपमणि देवी आरती देवी,बसंती देवी,गुड़िया देवी,और रीता देवी को महायज्ञ समिति का सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल किया गया है,जो बढ़ चढ़कर महायज्ञ की सफलता के लिए कार्य करेगी,मुकुंद साव ने महिला समिति को बधाई दी है।    

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.