पांकी विधायक से हुआ भाजपा नेता व कार्यकर्ता का मोह भंग : डॉ अरुण

 पलामू :  पलामू के मनातू  में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ. अरुण कुमार भाजपा प्रखंड स्तरीय नेताओं और कार्यकर्त्ताओं के द्वारा पांकी विधानसभा के तरहसी प्रखंड के अरका पंचायत भवन में बुलाई गयी एक आवश्यक कार्यक्रम में शामिल हुए।इस कार्यक्रम का अध्यक्षता भाजपा विधायक प्रतिनिधि व भाजपा नेता अयोध्या प्रसाद जी ने किया, तथा संचालन भाजपा नेता ददन साहू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में डॉ. अरुण कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तरहसी के 13 पंचायत से भाजपा के सैकड़ो प्रखंड स्तरीय नेता व कार्यकर्त्ता शामिल हुए। सभी ने पांकी विधानसभा में विकास ना होने से नाराज दिखे। पलायन, पानी, बिजली, शिक्षा, सिंचाई,रोजगार, स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि की बुनियादी असुविधाओं को दूर करने हेतु सभी ने राजद का दामन डॉ. अरुण के नेतृत्व में थामने की बात कही। डॉ.अरुण द्वारा पांकी क्षेत्र का दौरा और जातिगत व्यवस्था से ऊपर उठकर काम करने के तरीकों और अपने कार्यकर्त्ता को पुरा सम्मान देने को देख कर सभी लोग डॉ. अरुण से बहुत प्रभावित दिखे। पांकी विधायक डॉ शशि भूषण मेहता और बीजेपी से कई नेता कार्यकर्ताओं का मोहभंग हो गया है। ऐसे नेता कार्यकर्ता राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामने का मन बना लिये हैं। रविवार को राजद के प्रदेश महासचिव डॉ.अरुण के समक्ष बैठक में भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता ने अपनी- अपनी बातों और समस्यायों को रखे। राजद महासचिव अरूण प्रसाद यादव ने कहा कि पांकी विधानसभा बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। दुनिया चांद पर चली गई है, लेकिन यहां पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। इसी तरह शिक्षा का स्तर गिरा हुआ है। एक शिक्षक के भरोसे एमडीएम से लेकर पढ़ाई तक की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लिए बेहतर नेतृत्व नहीं मिलने के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है। यहां के लोगों को अच्छा नेतृत्वकर्ता अबतक नहीं मिला है।  कइयों ने बताया कि उन्हें भाजपा विधायक द्वारा सभी का अपमान और सताए जा रहे है। राजद से सभी जुड़ने का मन बना लिये हैं। राष्ट्रीय जनता दल में उन्हें पुरा मान सम्मान दिया जाएगा।

बीजेपी के वरीय नेता एवं विधायक प्रतिनिधि रहे अयोध्या प्रसाद ने कहा कि विधायक की कार्यशैली से नाराज हैं। जनता को दुख उठाना पड़ रहा है। ऐसे विधायक की पांकी में जरूरत नहीं है। अरुण यादव से प्रभावित हैं। हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जल्द राजद में शामिल हो जाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है। इसी तरह ददन साहु ने कहा की भाजपा विधायक की अगुवाई में पुरा विधानसभा भ्रस्टाचार रूपी लंका में तब्दील हो गया है, अब इस लंका के रावण की विदाई तय हो चुकी है। ददन साहू ने भी डॉ. अरुण के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने की प्रतिबद्धता व्यकत किया।मौके पर मुखिया सरपंच पति,जीतेश्वर सिंह,राजेश प्रसाद,आशीष पासवान,अरुण पासवान,विरेंदर साव,सिद्धार्थ साव,सुरेंद्र सिंह, सतानन्द सिंह, लखन सिंह,सीरिस्ता राम भुइया,बलदेव यादव सुरेंद्र सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अमित 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.