तमाड़ में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

रांची : तमाड़ प्रखण्ड अन्तर्गत दिउड़ी मंदिर के स्व. डा. रामदयाल मुण्डा अखड़ा में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम पंचपरगना आदिवासी समाज द्वारा किया गया था. कार्यक्रम में प्रखण्ड क्षेत्र के कई गाँवों के आदिवासी महिलाओं सहित अतिथियों ने भाग लिया. सभी महिलाएं अपने परंपरागत परिधान में आयीं थीं. कार्यक्रम का संचालन कर रही हेमलता देवी ने सबका स्वागत करते हुए कहा कि देश कई मायने में बदल चुका है दुनिया कहाँ से कहाँ तक पहूंच गया है . इस बदलाव में महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं लेकिन आदिवासी महिलाएं आज भी कई क्षेत्र में पीछे हैं. इसी निमित्त आज केवल आदिवासी महिलाओं के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया है ताकि कार्यक्रम के माध्यम से हम अपना हक और अधिकार, भाषा और संस्कृति, शिक्षा के साथ विकास आदि विषयों को जाने और पहचाने. बतौर अतिथि लक्ष्मण सिंह मुण्डा ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ चुकी है. जमाने के साथ महिलाओं को भी पुरुष के साथ कंधा से कंधा मिलाकर परिवार, समाज और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए ।

कल्पना चावला अंतरिक्ष यान में उडा़न भर सकती है, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई मुगलों के तो फूलो झानों अंग्रेजों के दांत खट्टे कर सकती हैं, सावित्री बाई फुले शिक्षा का अलख जगा सकती है, और आज द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद पर आसीन हो सकती हैं तो आखिर महिलाएं किसी चीज में कमजोर कैसे हो सकती हैं

साथ ही कहा की हमारा अस्तित्व भी महिलाओं की वजह से है। कार्यक्रम में सबरन मुण्डा, हरिश्चन्द्र मुण्डा, लखिन्द्र सिंह मुण्डा, उदरकांत सिंह मुण्डा, पूर्णचंद्र मुण्डा,सहदेव मुण्डा, मुखिया सुशिला देवी, अनिता देवी, सीता देवी, द्रोपदी देवी, आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण के विषय पर अपना वक्तव्य दिया. वहीं समाज में फैले कुरीतियों जिनमें बाल विवाह, दहेज प्रथा, नशा खोरी, डायन बिसाही को दुर करने हेतु महिला जागरण की बात कही ।कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशीला देवी, सालु कुमारी, सीता देवी, राधिका देवी, मन कुमारी देवी, हीरा देवी, किरण मुण्डा, दमयन्ती देवी, बुधनी देवी, कौशल्या देवी, चांदमनी देवी,मेघलाल सिंह मुण्डा, शिशुपाल पातर, हरि सिंह मुण्डा, रामधन मुण्डा, कन्हाई पातर,विनोद सिंह मुण्डा, कृष्ण सिंह मुण्डा सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा. कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।

रिपोर्टर : चंदन कुमार गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.