रामनवमी पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सिमरिया :  थाना परिसर में गुरूवार को रामनवमी पर्व को शांति पूर्ण मनाने को लेकर बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता सीओ छुटेश्वर दास ने की। जबकि संचालन इंस्पेक्टर केपी चौधरी ने किया। बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में रामनवमी पर्व शांति पूर्ण मनाया जाएगा।  इसके लिए डीजे पर धर्म विरोधी  एवं अश्लील गाने नहीं बजाया जाएगा।

  ऐसा किसी भी अखाड़े से शिकायत मिलेगी तो उक्त साउंड मालिक एवं अखाड़े के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकर्ता पर मामला दर्ज किया जाएगा। साथ हीं सभी अखाड़े को  कार्यकर्ताओं को पहचान कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। ताकि समय पर पहचान कर किसी तरह का परेशानी कर वार्ता किया जा सके। साथ हीं निर्णय लिया गया कि पूर्व से जिन जिन अखाड़ों को रूट चार्ट का  लाइसेंस  निर्गत किया गया है उसी रूट रास्ते से अखाड़े को गुजरना होगा। 

किसी तरह का उक्त रास्ते में अवरुद्ध  है तो अखाड़े के अध्यक्ष थाना में सूचित करें जिस पर अग्रेतर कार्रवाई किया जाएगा। झांकी में नशापान पर प्रतिबंध रहेगा। मौके पर थाना प्रभारी विवेक कुमार, ए एसआई बिनोद तिवारी, बीरेंद्र यादव,  गुड्डू आलम,लखन साहू, नरेश साहू, रविंद्र सिंह, सेवा साहू, मो अख्तर, ग्यास मियाँ,  इंद्रदेव पासवान, जगेश्वर कुशवाहा, मो फारूक, मनोज महाजन ,मुखिया शकुंतला  देवी,  दामोदर गोप,बसंत साहू,विजय यादव, नरेश यादव रहे उपस्थित।

 संवाददाता : मो० साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.