दुष्कर्म के आरोपी का मामा गिरफ्तार

 पलामू : थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी का मामा और पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोपी पति शामिल है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी जयप्रकाश पासवान ने बताया कि गोइंदी पंचायत क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में आरोपी विमलेश कुमार, पिता सीजू यादव के मामा मुनारीक यादव को गिरफ्तार किया गया है।

मुनारीक पर आरोप है कि उसने दुष्कर्म के बाद आरोपी भांजे का बचाव किया था और पर्दा डालने की कोशिश की थी। साथ ही विमलेश यादव को गोइंदी से बाहर भेज दिया था। मुनारिक ने दुष्कर्म से गर्भवती हुई नाबालिक को जबरन एक मेडिकल स्टोर में ले जाकर अबॉर्शन की दवा भी खिला दी थी। इस संबंध में 1 जुलाई 2022 को मामला दर्ज हुआ था। मुनारिक लगातार फरार चल रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर कल रात उसे गिरफ्तार किया गया।

दूसरा मामला बेदानी से जुड़ा हुआ है। यहां 3.05.21 में शादी के बाद अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहे रवि रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। रवि रंजन के खिलाफ उसकी पत्नी ने न्यायालय में 2 लाख और अपाचे मोटरसाइकिल दहेज के रूप में मांगने का आरोप लगाकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में वारंट निकलने के बाद से रवि रंजन फरार चल रहा था। उसे बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

रिपोर्टर : सत्येन्द्र कुमार विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.