झांसी ने रचा इतिहास — 1,28000 एक लाख अट्ठाईस हजार लोगों ने 6 घंटे में किये हस्ताक्षर

झांसी : इतिहास रचने वाली धरती झांसी ने एक बार फिर देश-दुनिया के सामने अपनी जागरूकता और सामाजिक चेतना का बेजोड़ उदाहरण प्रस्तुत किया। जिला जनकल्याण महासमिति झांसी एवं रानी झांसी फाउंडेशन झांसी के तत्वावधान में डा जितेन्द्र कुमार तिवारी के संयोजन में आयोजित स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण और कचरा प्रबंधन पर आधारित हस्ताक्षर संकल्प अभियान में सिर्फ 6 घंटे में 1,28000 एक लाख अट्ठाईस हजार लोगों ने एक साथ विभिन्न स्थानों पर हस्ताक्षर कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड रच डाला।

जनसैलाब में बदला जनांदोलन — हर गली, हर कोना जागा,सुबह से ही झांसी की सड़कों, चौराहों, मोहल्लों, स्कूल-कॉलेजों, दफ्तरों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिरों और बाजारों में सैकड़ों टेबल लगाई गईं। सैंकड़ों कार्यकर्ता और कोर्डिनेटर्स संकल्प पत्र लेकर मैदान में उतर गए। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, विद्यार्थी, व्यापारी, डॉक्टर, अधिवक्ता, कर्मचारी — हर कोई इस मिशन का हिस्सा बना। एक शहर ने जैसे खुद उठकर अपने हाथों में बदलाव की कलम थाम ली हो।कोर्डिनेटर्स की मेहनत और जनसहभागिता ने रचा इतिहास इस ऐतिहासिक अभियान का श्रेय जाता है उन 60 से अधिक कोर्डिनेटर्स और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को, जिन्होंने न केवल जिम्मेदारी ली, बल्कि इसे अपनी ज़िंदगी का मिशन बना लिया।इनके नेतृत्व में एक-एक स्कूल, गली, बस्ती, बाजार और कार्यालय तक पहुंच बनाकर लोगों को हस्ताक्षर के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में बना यह कीर्तिमान यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि यह कीर्तिमान संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में बना। डॉ. तिवारी पिछले 12 वर्षों से अधिक समय से इस दिशा में जनचेतना जागरण और सामाजिक आंदोलनों के माध्यम से निरंतर काम कर रहे हैं। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर उनके नेतृत्व में पूर्व में भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कीर्तिमान बन चुके हैं।इस अभियान में भी उनके प्रेरक नेतृत्व और दूरदर्शिता ने झांसी को यह गौरव दिलाया। अभियान के सभी दस्तावेज़, फोटो, वीडियो और प्रमाण अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थाओं को भेज दिए गए हैं। बहुत जल्द इसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलने की उम्मीद है, जिससे झांसी का नाम पूरी दुनिया में स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में दर्ज होगा। डॉ. तिवारी ने कहा  “यह केवल वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं है, यह झांसी की सामाजिक चेतना, जागरूकता और ज़िम्मेदारी का प्रमाण है। जिस तरह हर नागरिक ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया, वह आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छता, पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति प्रेरित करेगा।”उन्होंने सभी नागरिकों, कोर्डिनेटर्स और स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि  “जिस समाज में लोग स्वयं उठकर पर्यावरण और स्वच्छता की जिम्मेदारी लेते हैं, वहां बदलाव निश्चित होता है। झांसी ने यह कर दिखाया है।” कई वर्षों से चल रहे जागरूकता अभियानों का नतीजा है ।डॉ. तिवारी ने बताया कि जिला जनकल्याण महासमिति झांसी एवं रानी झांसी फाउंडेशन विगत कई वर्षों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव, कचरा प्रबंधन, ओडीएफ जागरूकता, पॉलिथीन प्रतिबंध, ई-कचरा प्रबंधन, प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण, ज़ीरो वेस्ट इवेंट्स जैसे विषयों पर प्रभावशाली कार्य कर रही हैं। इसी का परिणाम है कि झांसी में अब नागरिक अपनी गली, मोहल्ले, शहर और पर्यावरण के प्रति पहले से कहीं अधिक संवेदनशील और जागरूक हुए हैं। संस्था के संरक्षक आचार्य पं हरिओम पाठक जी ने कहा कि ने कहा कि  “जो लोग भविष्य में ऐसे अभियानों से जुड़ना चाहते हैं या कोर्डिनेटर बनकर कार्य करना चाहते हैं, वे संस्था के सिटी कार्यालय (राधिका मंडपम के पास, ग्वालियर रोड, झांसी) में संपर्क करें या मो. 9415055454 पर कॉल करें। इस मौके पर संरक्षक आचार्य पं हरिओम पाठक जी,आलोक शांडिल्य, सभासद हरीओम मिश्रा, सभासद भरत सेन, सभासद अनिल ठेकेदार, सभासद मंयक श्रीवास्तव , आशीष मिश्रा,सतेंद्र कुमार तिवारी, लवीन मसीह, प्रतिमा ओझा, बबीता ओझा, योगेश नामदेव, बी.पी. नायक, अजय तिवारी, रविन्द्र कुमार रावत, अर्चना गुप्ता, ममता सिंह, मंयक श्रीवास्तव, प्रभात यादव, संतोष दुबे, रजनी वर्मा, प्रवीण गुप्ता, साध्वी नीलम तिवारी, पृथ्वीराज सिंह, पूजा तिवारी, आर.एन. शर्मा, आर.एन. उपाध्याय, बबलू पाल, नीता सिंह माहौर, कैलाश मालवीय, हरीशंकर शर्मा, सुबोध कुमार शर्मा, शिरोमणि शर्मा, पंकज झा, संगीता जोशी, दीपा तिवारी, विनोद कुमार शर्मा 'बिल्लू पंडित', धीरेन्द्र शर्मा, मनीष मिश्रा, मनीष साहू, अशोक बिलगैयां, धर्मेन्द्र कारलेकर, बलवीर सिंह, विज्ञान सिंह, कुसुम साहू, अंजुलता गुप्ता, कविता मिश्रा, प्रिया शर्मा, सीमा चौबे, संजय दुबे, मंजु शर्मा, अंजु शर्मा, सौरभ जेजुरकर, मोतीलाल दुबे, ईशिका, तार बाबू, निशा शर्मा, अनुपम गुप्ता, विशाल गुप्ता, मीना दुबे, शारदा शर्मा, सुषमा सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : राजीव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.