भाजपा सदस्यता ग्रहण समारोह सम्पन्न।

जौनपुर: केराकत के पब्लिक इण्टर कालेज के मैदान में बुद्धवार को दोपहर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण समारोह का क्षेत्रीय विधायक दिनेश चौधरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र महेश चंद्र श्रीवास्तव ने अपने उदबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीब, वंचित, शोषित आम जनमानस के लिये कार्य करती है, आज उत्तर प्रदेश विकाश के लिये देश मे जाना जाता है, तथा वर्ग वाद नही देखती। कार्यक्रम में धरौरा निवासी नरेन्द्र सिंह ने अपने बारह सौ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामा, वही डेहरी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फरहान अहमद ने अपने डेढ़ सौ कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। वही क्षेत्र के तमाम गाँवो से अपने अपने जनप्रतिनिधियो के साथ  हजारों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।  

इस अवसर पर  बिशिष्ट अतिथि बिधानसभा प्रभारी के के सिंह ,जिला महामंत्री भाजपा किसानमोर्चा सुदर्शन सिंह ,बिधान सभा बिस्तारक वेंकटेश जी,प्रमुख विनय कुमार सिंह, ब्रिजेश सिंह संजय पाण्डेय, सर्वेश दीक्षित, रामसमुझ निषाद, रणजीत सिंह,संजय कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह,रामचन्द्र राय, पूर्व विधायक अशोक सोनकर, आरडी चौधरी व मीडिया प्रभारी गौतम मिश्र "गोलू" उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने संचालन महेन्द्र यादव ने किया।

रिपोर्ट प्रवीण कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.