अपराध निवारण गोष्ठी आयोजित

कैमूर : पुलिस अधीक्षक कैमूर भभुआ द्वारा पुलिस कार्यालय में अपराध निवारण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में विगत माह मई में प्रतिवेदित कांडों के कारण एवं अनुसंधान के प्रगति की समीक्षा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण विधि व्यवस्था संधारण एवं मध्य निषेध के निर्देशों के शक्ति से अनुपालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये।                       

  ‌*उल्लेखनीय है कि विगत 9 मई कुल 356 कांड प्रतिवेदित हुए थे। जबकि 405 कांडों का अनुसंधान पूर्ण करते हुए निष्पादन किया गया है। इस माह में अधिक से अधिक कांडों के निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। ‌।               ‌                                                    इसके अतिरिक्त थानों में आचरण/पासपोर्ट सत्यापन हेतु लंबित प्रतिवेदन ओं को अविलंब सत्यापन करने एवं शराब बरामदगी हेतु अधिक से अधिक से छापामारी करने तथा प्रतिदिन वाहन चेकिंग करने हेतु निर्देश किया गया।                                                      ‌

सभी थानाध्यक्ष को आत्मनिर्भरता मद में अवांटित राशि को सीमित समय के अंदर व्य नियम अनुसार करते हुए विपत्र समर्पित करने का निर्देश दिया गया।                                                                                                                   

पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जो भी पुलिस पदाधिकारी स्थानांतरित/सेवानिवृत हो चुके है और अभी तक मालखाना का प्रभार एवं कांडों का अनुसंधान प्रभार संबंधित थाना को नहीं सौंपा गया है। उन सभी पदाधिकारियों को दिनांक-20.06.2022 तक मालखाना/कांड के अनुसंधान प्रभार निश्चित रूप से संबंधित थाना का सौंपने का निर्देश दिया गया है। अन्यथा संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधि-समस्त कार्यवाही की जाएगी।                                 ‌                         

 पुलिस सभा- अपराध गोष्ठी के पश्चात पुलिस केंद्र भभुआ में पुलिस सभा का आयोजन किया गया जिसमें जिले के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी भाग लिए तथा थाना में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के लिए थानों में नए बैरक का प्रस्ताव रखा गया जिसका निदान करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.