न्यायालय का स्थगन आदेश, दबंगों ने तोड़ा मकान का सीलबंद ताला ,17 फरवरी लगी मुकदमे की अगली तारीख

कौशाम्बी: चायल तहसील के बजहा गांव में एक मकान को अवशकली ने प्रतिभा कुशवाहा को बेचा था। मकान के कब्जे को लेकर अवशकली व सुभाष चंद्र के बीच विवाद हो गया। जिस पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। अप्रैल 2019 में थानाध्यक्ष कोखराज की आख्या के आधार पर उपजिलाधिकारी चायल द्वारा धारा 146(1) की कार्यवाही में न्यायालय ने आदेश दिया कि अधीनस्त न्यायालय वाद का निस्तारण करे।  20 जनवरी 2020 को थानाध्यक्ष कोखराज विवादित मकान को सक्षम न्यायालय द्वारा कब्जे के संबंध में कोई आदेश आने तक अभिरक्षा में रखते हुए सील बंद ताला लगा दिया गया था। एक मामला उच्च न्यायालय में दायर हुआ था जिस पर भी जब तक निर्णय न हो जाये तब तक रोक का आदेश है। पीड़ित महिला अवशकली ने आरोप लगाया कि सुभाष चन्द्र व उसके परिजनों द्वारा मकान में कब्जे की कोशिश 9 फरवरी को बिना किसी आदेश के किया गया। अवशकली ने जब इसका विरोध किया तो दबंगो ने गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दिए हैं। मामला उपजिलाधिकारी चायल के कोर्ट में चल रहा है। जिसकी तारीख 17 फरवरी लगी हुई है। अभी तक मामला कोर्ट में लंबित है कोई फैसला नही आया उसके बाद भी विपक्ष मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने की कोशिश किया है।


दबंगों के खिलाफ केस दर्ज

कौशाम्बी चायल तहसील के सिंकन्दरपुर बजहा गांव में अवशकली से दो साल पहले अपना मकान प्रतिभा कुशवाहा को बेच दिया था। जिस पर विवाद हुआ और मामला कोर्ट में लंबित चल रहा है उसके बाद भी विपक्षी सुभाष ने जबरन मकान का तालतोड़ दिया। जिसकी शिकायत अवशकली ने पुलिस से की गई। पुलिस ने मामले में उसी गांव के सुभाष चन्द्र,शांति देवी,रूपचंद्र,नीलू,पीलू व उषा के खिलाफ 188,448,504 व 506 की धारा में केस दर्ज किया है।

रिपोर्टर : याकूब अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.