केसरिया हिंदू वाहिनी संगठन के द्वारा कुरामुरीदन गांव में किया गया वृक्षारोपण

कौशाम्बी :     कुरामरीदन गांव में मां काली मंदिर परिसर की भूमि में केसरिया हिन्दू वाहिनी संगठन के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य आयोजन किया गया। जिसमें जिला कोषाध्यक्ष मेवा लाल जी ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया गया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी। पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके। जिला अध्यक्ष रामेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। रामेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि यहां की प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ है।इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अत: प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।

रिपोर्टर : हर्षित मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.