अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तके वितरित
भीकनगांव : मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय महाविद्यालय में नियमित अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तके/स्टेशनरी प्रदान की गई। जननायक टंट्या मामा शासकीय महाविद्यालय भीकनगांव जिला खरगोन में हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग योजनान्तर्गत निःशुल्क पुस्तक/स्टेशनरी योजना के तहत शासन के दिशा निर्देशो का पालन करते हुये पुस्तके/स्टेशनरी का वितरण किया गया है, तय समय पर सभी अनुसूचित जाति/जनजाति संवर्ग के अध्यनरत विद्यार्थियों को पुस्तक वितरित कर दी गई है। जिससे विद्यार्थियों में हर्ष व्याप्त है। प्राचार्य लक्ष्मण डावर ने बताया कि जैसे ही शासन से पुस्तके/स्टेशनरी प्राप्त हुई वैसे ही उनका वितरण का कार्य किया जा रहा है। जिससे विद्यार्थियों को उनके अध्ययन कार्य में किसी भी तरह का नुकसान न हो ओर वो अपने अध्ययन कार्य को सुचारू रूप से कर सके। ग्रंथपाल प्रभारी डॉ. वंदना पाटील ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। जिससे पढ़-लिख कर देश के भविष्य की नींव रख सके।
रिपोर्टर : हरजिंदर सलूजा

No Previous Comments found.