दीपावली के अवसर पर बाजार टांड में JSLPS की स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के हस्तनिर्मित एवं पारंपरिक उत्पादों के लगे स्टॉल

खूंटी : दीपावली के अवसर पर JSLPS, खूंटी की विशेष पहल से बाजार टांड, खूंटी में ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित एवं पारंपरिक उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर दीये, पूजा सामग्री, माला, झाड़ू सहित विभिन्न स्वदेशी उत्पाद उपलब्ध हैं, जो लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिला उद्यमियों को उनके उत्पादों के लिए सीधा बाजार उपलब्ध कराना तथा उनके स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना है। इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपनी मेहनत और हुनर को बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है, साथ ही उनकी आय में वृद्धि एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.